News Room Post

Vastu Tips: धन के स्वामी कुबेर जी को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो उत्तर दिशा में रखें ये 4 चीजें

vastu

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में आपकी आदतों से लेकर घर में मौजूद चीजों और उसकी हर एक दिशा का अपना महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है, जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा गया हो। चीजों को गलत दिशा में रखने से कई बार उसके घातक परिणामों का भी सामना करना पड़ता है। घर में बेवजह क्लेश होता है और दरिद्रता छा जाती है, जिससे मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। ऐसे में घर का इंटीरियर जरूर करवाना चाहिए वो भी वास्तु शास्त्र के दिशा-निर्देश के अनुसार। वास्तु में कुबेर देवता को उत्तर दिशा का स्वामी माना जाता है, इसलिए घर की उत्तर दिशा को हमेशा दोष मुक्त रखना चाहिए। ऐसा करने से घर धन-धान्य से भरा रहता है। तो आइए जानते हैं घर की उत्तर दिशा में क्या रखना चाहिए, जिससे धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त हो सके।

घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरमिड लगाने से घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। इसके अलावा उत्तर दिशा की दीवारों पर नीले रंग से पुताई करवाना भी लाभदायक होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा जरूर रखनी चाहिए, साथ ही इस स्थान पर साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं रहती।

अगर आप चाहते हैं कि घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहे तो घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इसके अलावा उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था करने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है।

Exit mobile version