newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: धन के स्वामी कुबेर जी को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो उत्तर दिशा में रखें ये 4 चीजें

Vastu Tips: वास्तु में कुबेर देवता को उत्तर दिशा का स्वामी माना जाता है, इसलिए घर की उत्तर दिशा को हमेशा दोष मुक्त रखना चाहिए। ऐसा करने से घर धन-धान्य से भरा रहता है। तो आइए जानते हैं घर की उत्तर दिशा में क्या रखना चाहिए

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में आपकी आदतों से लेकर घर में मौजूद चीजों और उसकी हर एक दिशा का अपना महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है, जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा गया हो। चीजों को गलत दिशा में रखने से कई बार उसके घातक परिणामों का भी सामना करना पड़ता है। घर में बेवजह क्लेश होता है और दरिद्रता छा जाती है, जिससे मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। ऐसे में घर का इंटीरियर जरूर करवाना चाहिए वो भी वास्तु शास्त्र के दिशा-निर्देश के अनुसार। वास्तु में कुबेर देवता को उत्तर दिशा का स्वामी माना जाता है, इसलिए घर की उत्तर दिशा को हमेशा दोष मुक्त रखना चाहिए। ऐसा करने से घर धन-धान्य से भरा रहता है। तो आइए जानते हैं घर की उत्तर दिशा में क्या रखना चाहिए, जिससे धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त हो सके।

vastu1

घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

TIJORI

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरमिड लगाने से घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। इसके अलावा उत्तर दिशा की दीवारों पर नीले रंग से पुताई करवाना भी लाभदायक होता है।

PYRAMID

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा जरूर रखनी चाहिए, साथ ही इस स्थान पर साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं रहती।

LAXMI GANESH

अगर आप चाहते हैं कि घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहे तो घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इसके अलावा उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था करने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है।

UKREN