News Room Post

Chaitra Navratri Maha navami 2023: चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर इन 6 कामों को करने की होती है मनाही, आप भी मत करना

Chaitra Navratri Maha navami 2023: अष्टमी और नवमी के दिन होने वाले कन्या पूजन के बिना नवरात्रि के पर्व को अधूरा माना जाता है। आज गुरुवार को नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन है तो चलिए जानते हैं इस दिन कौन से 6 काम आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए...

Gupt Navratri 2023...

नई दिल्ली। आज 30 मार्च 2023 गुरुवार का दिन है। आज गुरुवार का दिन काफी मायनों में खास है, मुख्यत: हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों के लिए क्योंकि आज के दिन एक नहीं बल्कि दो मुख्य पर्व मनाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर्व रामनवमी मनाई जा रही है। तो वहीं, चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन भी है। इस साल चैत्र नवरात्रि के पर्व की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हुई थी। आज 30 मार्च को नवमी के साथ ही नवरात्रि का पर्व खत्म हो जाएगा। नवरात्रि का हिन्दू धर्म में काफी खास महत्व होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने की मनाही होती है। खासकर नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन को लेकर नियम हैं क्योंकि इन दो दिनों में कन्या पूजन किया जाता है। अष्टमी और नवमी के दिन होने वाले कन्या पूजन के बिना नवरात्रि के पर्व को अधूरा माना जाता है। आज गुरुवार को नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन है तो चलिए जानते हैं इस दिन कौन से 6 काम आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए…

Exit mobile version