newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaitra Navratri Maha navami 2023: चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर इन 6 कामों को करने की होती है मनाही, आप भी मत करना

Chaitra Navratri Maha navami 2023: अष्टमी और नवमी के दिन होने वाले कन्या पूजन के बिना नवरात्रि के पर्व को अधूरा माना जाता है। आज गुरुवार को नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन है तो चलिए जानते हैं इस दिन कौन से 6 काम आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए…

नई दिल्ली। आज 30 मार्च 2023 गुरुवार का दिन है। आज गुरुवार का दिन काफी मायनों में खास है, मुख्यत: हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों के लिए क्योंकि आज के दिन एक नहीं बल्कि दो मुख्य पर्व मनाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर्व रामनवमी मनाई जा रही है। तो वहीं, चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन भी है। इस साल चैत्र नवरात्रि के पर्व की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हुई थी। आज 30 मार्च को नवमी के साथ ही नवरात्रि का पर्व खत्म हो जाएगा। नवरात्रि का हिन्दू धर्म में काफी खास महत्व होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने की मनाही होती है। खासकर नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन को लेकर नियम हैं क्योंकि इन दो दिनों में कन्या पूजन किया जाता है। अष्टमी और नवमी के दिन होने वाले कन्या पूजन के बिना नवरात्रि के पर्व को अधूरा माना जाता है। आज गुरुवार को नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन है तो चलिए जानते हैं इस दिन कौन से 6 काम आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए…

  • नवरात्रि के नौवें दिन किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत न करें। इसकी एक वजह ये भी है कि क्योंकि इसी दिन कन्या पूजन कर देवी को विदा किया जाता है। नवरात्रि के लिए रखे गए व्रतों का पारण भी आज ही दिन होता है। ऐसे में जितना हो सके इस दिन कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।
  • नवरात्रि की नवमी के दिन आपको लौकी की सब्जी खाने से भी बचना चाहिए। नवमी पर कन्या पूजन के दौरान आपको चने, पूड़ी और हलवा बनाना चाहिए। यही भोज कन्याओं को खिलाएं। मां दुर्गा को भी भोग लगाएं और व्रत का पारण भी इसी भोग को ग्रहण कर खोलें।

  • नवरात्रि के दिनों की शुरुआत से ही सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन से लेकर नौवें आखिरी दिन तक लहसुन और प्याज खाने की मनाही होती है। ऐसे में नवमी तिथि तक लहसुन और प्याज ना खाएं। इसके अलावा आपको आज दाल, चावल, अनाज और जड़ से उगने वाली चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
  • महानवमी के दिन आपको बैंगनी या फिर जामुनी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए क्यों नवमी का दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है और उन्हें यही रंग प्रिय है। इस दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र न पहने वरना आपको मां का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो लेट तक सोते हैं लेकिन नवरात्रि के नौवें दिन जल्दी उठकर स्नान आदि करके घर को साफ करना चाहिए। इसके बाद पूजा पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए।

Gupt Navratri 2023...

  • महानवमी के दिन कन्या पूजन तो करना ही चाहिए लेकिन इस दिन हवन भी जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हवन के बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी होती है। हालांकि हवन करते हुए इस बात का भी ख्याल रखें कि सामग्री कुंड के बाहर न गिरे।