News Room Post

Karwa Chauth 2021: कब है करवा चौथ?, क्या है पूजा विधि और सामग्री, जानें सबकुछ

नई दिल्ली। करवा चौथ (Karwa chauth 2021) के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। ये निर्जला व्रत होता है। पूरा दिन खत्म होने के बाद चांद देखने के बाद इस व्रत को खोला जाता है। व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर इस व्रत को मनाया जाता है। सूर्योदय से पहले शुरू होने वाला ये व्रत चांद निकलने तक रखा जाता है।

ये है तिथि और शुभ मुहूर्त

इस बार करवा चौथ का चांद बेहद ही शुभ रहने वाला है। रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा जिससे व्रत करने वाली महिलाओं को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस बार 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत होगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। वहीं इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर रहेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा। इस समय अवधि के दौरान पूजा करना शुभ रहेगा।

करवा चौथ व्रत की पूजा सामाग्री

करवा चौथ व्रत की पूजा की कुछ सामाग्री का होना जरूरी होता है। इस सामाग्रियों में चंदन, शहद, अगरबत्ती, चुनरी, पुष्प, कच्चा दूध, मिठाई, जल का लोटा, बिंदी, चूड़ी,गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, महावर, कंघा, मेहंदी, शक्कर, शुद्ध घी, दही, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा उसका ढक्कन, शक्कर का बूरा, हल्दी, रुई, कपूर, गेहूं, दीपक, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ, लकड़ी का आसन, चलनी और दक्षिणा (दान) के लिए पैसे आदि रख लें।

करवा चौथ व्रत की पूजा विधि

Exit mobile version