News Room Post

Samudrik Shastra: पैर की उंगलियों से जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य और किस उम्र में मिलेगी सफलता?

नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें आप व्यक्ति के शरीर की बनावट से ही उसके चरित्र का पता लगा सकते हैं। धर्म ग्रंथ के मुताबिक, सामुद्रिक शास्त्र को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। सामुद्रिक शास्त्र में पैरों के आकार को लेकर भी कई बातें बताई गई है। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे पैरों की बनावट के बारे में जिससे कोई भी इंसान अपने पैरों की उंगलियां और अंगूठे को देखकर अपने भविष्य जान सकते हैं। इसके अलावा ये भी जान सकते हैं कि कोई व्यक्ति किस उम्र में सफल होगा और धन के मामले में उसका भाग्य कैसा है।

  1. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैर की सारी उंगलिया एक समान बराबर होती हैं केवल अंगूठा लंबा होता है। उन लोगों की वाणी बहुत मधुर होती है। ऐसे लोग दूसरे लोगों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। ऐसे लोग रिसर्च जैसे क्षेत्रों में भी अपना नाम कमाते हैं।
  2. जिन लोगों का अंगूठा लंबा होने के साथ ही ऊपर की तरफ से गोल होता है ऐसे लोगों की किस्मत पैसों के मामले में बहुत अच्छी होती गै। ये लोग 36 साल से लेकर 42 साल तक की उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं।

3. जिन लोग जिनका पैर का अंगूठा और उसके बराबर वाली उंगली एक समान बराबर होती है वो लोग स्वभाव से रौबीले होते हैं यानी ये लोग अपनी मनवाना काफी अच्छी तरह से जानते हैं। इसके साथ ही ये लोग जो काम करना चाहते हैं वो करके ही दम लेते हैं।

4. महिलाएं हो या फिर पुरुष, जिन भी लोगों के पैरो की एड़ियां हमेशा फटी हुई रहती है, ऐसे लोगों का भाग्य उनका साथ नहीं देता। ऐसे लोग पैसे के मामले में काफी परेशान रहते हैं और इनके साथ हमेशा कुछ न कुछ समस्या घटती रहती है।

5. लोग जिनके पैर की उंगलियों के बीच ज्यादा गैप या फिर जगह होती है वो हमेशा अपने आपको अलग-थलग महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को अकेले रहना पसंद होता है। यहां तक की ये लोग अपने परिवार के साथ भी ज्यादा समय बिताना पसंद नहीं करते।

6. सामुद्रिक शास्त्र में कोमल और साफ पैरों को काफी अच्छा माना जाता हैं। जिस लोगों के पैर साफ सुथरे होते हैं ऐसे लोगों का भाग्य भी बहुत अच्छा रहता है। ये लोग अपने जीवन में कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करते और कम उम्र में ही बहुत कुछ पा लेते हैं।

Exit mobile version