नई दिल्ली। हिंदू शास्त्रों में ग्रहों और नक्षत्रों का बहुत महत्व होता है। उनकी गति स्थिति आदि का अध्ययन करके ज्योतिषाचार्य किसी के भविष्य का पता लगा सकते हैं। उनके जन्म की तारीख के नंबर उस समय ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति आदि के जरिए व्यक्ति का व्यक्तित्व भी बता सकते हैं। इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस दिन किसी व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन का उसके व्यक्तित्व पर काफी प्रभाव पड़ता है। साथ ही जन्म का दिन जिस भी देवता को समर्पित होता है, उस दिन से संबंधित देवता की उस जातक पर विशेष कृपा भी होती है। ज्ञात हो, कि सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है और उस दिन संबंधित देवी-देवता की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है।
1. गुरूवार के दिन जन्म लेने वाले लोग काफी मेधावी, शांत और समझदार होते हैं।
2. ये लोग सदाचार से भरे होते हैं। छोटे हों या बड़े ये सभी का सम्मान करते हैं। इसलिए ये अक्सर लोगों के लिए आदर्श भी बन जाते हैं।
3. गुरुवार को जन्में लोग साफ छवि और स्वच्छ विचारधारा के स्वामी होते हैं।
4. इनके अंदर नेतृत्व का गुण होता है। इसलिए ये लोग जिस क्षेत्र में भी काम करते हैं, वहां बहुत ही जल्दी और आसानी से ऊंचे पद पर आसीन हो जाते हैं।
5. ये लोग काफी मेहनती होते हैं और दृढ़ निश्चयी होते हैं। ये लोग अपने दम पर चीजों को पाने का माद्दा रखते हैं।
6. ये जातक आजाद स्वभाव के होते हैं। इन्हें किसी भी प्रकार का बंधन पसंद नहीं होता है।
7. ये लोग बड़ी आसानी से लोगों पर भरोसा कर लेते हैं, जिसका खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ता है।
8. इनके दोस्तों की लंबी लाइन होती है, लेकिन इनमें से सच्चे दोस्तों की संख्या बहुत कम होती है।
9. ये लोग काफी स्पष्टवादी होते हैं। किसी भी प्रकार की ब्यूटी की तरफ ये काफी आकर्षित होते हैं।
10. इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति आकर्षण और अटेंशन प्रिय होते हैं। ये अक्सर प्रेमविवाह करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी काफी सुखमय होता है।
11. इस दिन जन्में लोग जुकाम, पेट दर्द या सिर दर्द जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित रहते हैं।