News Room Post

Goddess Lakshmi : शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न, आर्थिक समस्या के साथ सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

नई दिल्ली। शुक्रवार (Friday) का दिन माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा (Worship of Maan Lakshmi) की जाती है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी पूजा से घर में धन-धान्य, वैभव और सुख-समृद्धि आती है। इनकी पूजा करने से आर्थिक लाभ के साथ-साथ सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु को भी पूजें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि रहती है उनका जीवन सुखमय हो जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।

लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें

लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा में गुलाबी रंग के फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी को सात्विक भोग लगाएं

भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। आप इच्छानुसार मां लक्ष्मी को सात्विक भोजन का भोग लगा सकते हैं। भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें। अगर संभव हो तो मां को हलवा, खीर का भोग भी लगाएं।

Exit mobile version