News Room Post

Navratri 2021 Date: इस दिन से शुरू हो रहे नवरात्रि, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर साल चार नवरात्र आते हैं लेकिन इन चार नवरात्रों में से सबसे ज्यादा महत्व शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र को दिया जाता है। 9 दिनों तक रहने वाले इस त्योहार में माता के 9 रूपों की उपासना की जाती है। भक्त इन 9 दिनों में उनकी मन से उपासना करते हैं अपने सारे दुख-दर्द दूर करने और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं। इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 07 अक्टूबर, गुरुवार के दिन हो रही है इसलिए मां दुर्गा डोली में सवार होकर आएंगी। इसी दिन कलश स्थापना या घटस्थापना किया जाता है जिससे ये पर्व शुरु होता है। 9 दिनों तक चलने वाले ये पर्व में हर दिन मां के अलग-अलग स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। 15 अक्टूबर को धूमधाम के साथ विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इसी दिन दुर्गा विसर्जन भी किया जाएगा।

जानें शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना या घटस्थापना के साथ इस त्योहार की शुरूआत होती है। घटस्थापना के कुछ खास नियम होते हैं जिनका पालन किया जाना चाहिए। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए। इस बार (7 अक्टूबर) घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा जो सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

घटस्थापना विधि

Exit mobile version