News Room Post

Navratri 2020: कल मां दुर्गा को चढ़ाएं ये विशेष भोग, प्रसन्न होकर मां देंगी वरदान

नई दिल्ली। कल से नवरात्रि (Navratri 2020) शुरू हो रहे हैं। जिसके लिए तैयारियां काफी तेजी से हो रही है। नवरात्रि में लगातार 9 दिन मां दुर्गा (Ma Durga) की विशेष पूजा की जाएगी। मां को उनका प्रिय प्रसाद (Prasad) चढ़ाया जाता है। नवरात्रि के 9 दिन आप देवी को कौन-कौन से भोग और प्रसाद चढ़ा सकते हैं, ये हम आपको इस लेख में बताएंगे।

9 दिन में 9 प्रकार के प्रसाद

* नवरात्रि के पहले दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति को निरोगी काया और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है।

* दूसरे दिन मां को शक्कर का भोग लगाना चाहिए। इस प्रसाद को सभी घरवालों को भी दें। इससे आयु में वृद्धि होती है।

* तीसरे दिन मां को दूध या दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इस दौरान ब्राह्मण को दान करना अच्छा होगा। इससे व्यक्ति के दुखों का अंत होता है।

* चौथे दिन मां को मालपुए का भोग लगाएं। साथ ही ब्राह्मण को दान दें। ऐसा करने से बुद्धि का विकास भी होता है।

* पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है।

* छठे दिन मां को शहद का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति की आकर्षण शक्त्ति में वृद्धि होती है।

* सातवें दिन मां को गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें। साथ ही ब्राह्मण को दान करें। इससे व्यक्ति को शोक से मुक्ति मिलती है। साथ ही अचानक आने वाले संकटों से भी व्यक्ति की रक्षा होती है।

* आठवें दिन मां को नारियल चढ़ाया जाता है। साथ ही नारियल का दान भी किया जाता है। इससे संतान संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

* नौवे दिन तिल का भोग लगाना चाहिए। साथ ही ब्राह्मण को दान दें। ऐसा करने से मृत्यु भय से व्यक्ति को राहत मिलती है। इसके अलावा अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होता है।

Exit mobile version