News Room Post

Shani Dev Pooja : इन उपायों को अपनाने से शनि देव की होगी विशेष कृपा

नई दिल्ली। शनिवार को भगवान शनि (Lord Shani) की पूजा (Shanidev ki Pooja) करने से विशेष फल मिलता है। जिससे प्रसन्न हो कर वो कई तरह की परेशानियों को दूर कर देते हैं। शनिदेव (Shani Dev) जिस किसी पर मेहरबान होते हैं उसके जीवन को खुशियों और सौभाग्य से भर देते हैं। वहीं अगर किसी जातक के जीवन में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या लग जाती तो उसके साथ सभी तरह की मुसीबतें घेर लेती हैं। बता दें कि शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं।

इन उपायों से होगी शनि देव की विशेष कृपा

1- शनि देव की पूजा करने से पहले शरीर पर तेल मालिश कर स्नान करना चाहिए।

2- शनि जयंती पर काले तिल और लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए।

3- शनिदेव की पूजा करते समय कभी भी उनकी प्रतिमा या तस्वीर को देखते समय उनकी आंखो में नहीं देखना चाहिए।

4- शनिदेव की पूजा करते समय मंदिर में हनुमानजी के दर्शन और उनकी पूजा भी करनी चाहिए। हनुमान जी पूजा करने से शनि आपके जीवन में शुभ प्रभाव डालते हैं।

5- शनि जयंती, शनि अमावस्या या शनिवार के दिन पूजा में ब्रह्मचर्य का पालन करना जरूर चाहिए।

शनिदेव का ज्योतिष में शनि का काफी महत्व होता है। किसी जातक की खुशियां और मुसीबतें उसकी कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है। शनि किसी भी राशि में करीब साढ़े सात साल तक रहते हैं। कुल 12 राशियों के एक बार चक्कर काटने में शनि को 30 वर्षों का समय लगता है।

Exit mobile version