News Room Post

Sita Ashtami 2023: सीता अष्टमी का आज, जानिए किस तरह करनी है पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त

Sita Ashtami 2023: ऐसे में इस दिन माता सीता की तो पूजा की जाती ही है साथ ही भगवान राम की भी पूजा का विधान है। तो चलिए जानते हैं क्या है सीता अष्टमी पर शुभ मुहूर्त और आपको किस तरह से पूजा करनी चाहिए ताकि आपको श्रीराम और माता सीता की कृपा मिले...

नई दिल्ली। फाल्गुन का पवित्र महीना चल रहा है। इस माह में मासिक कालाष्टमी, विजया एकादशी, शनि प्रदोष और महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण और खास व्रत पड़ते हैं। सीता अष्टमी (Sita Ashtami 2023) भी इसी फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल सीता अष्टमी (Sita Ashtami) आज यानी 14 फरवरी 2023, मंगलवार को मनाई जा रही है। इसे कई जगहों पर जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू धार्मिक मान्यताओं की मानें तो फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं प्रभु श्री राम की पत्नी मां सीता प्रकट हुई थीं। ऐसे में इस दिन माता सीता की तो पूजा की जाती ही है साथ ही भगवान राम की भी पूजा का विधान है। तो चलिए जानते हैं क्या है सीता अष्टमी पर शुभ मुहूर्त और आपको किस तरह से पूजा करनी चाहिए ताकि आपको श्रीराम और माता सीता की कृपा मिले…

सीता अष्टमी 2023 मुहूर्त

फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को सुबह 8:15 से शुरू हो चुकी है जो कि अगले दिन 14 फरवरी सुबह 7:40 पर खत्म हो रही है। उदया तिथि के हिसाब से जानकी जयंती 14 फरवरी को मनाई जाएगी और इसी दिन पूजा पाठ भी किया जाएगा।

इस तरह से करें पूजा-पाठ

Exit mobile version