News Room Post

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में नहीं करने चाहिए ये 7 काम, वरना नाराज हो जाती हैं मां दुर्गा

Chaitra Navratri 2023

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि 2023 का इंतजार खत्म हो गया है। एक दिन बाद 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 30 मार्च 2023 को नवरात्रि के ये नौ दिन खत्म हो जाएंगे। कहा जाता है कि नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर अपने भक्तों के घर जाती है और उनकी हर मनोकामना को पूरा करती हैं। नवरात्रि पहले दिन घट स्थापना (कलश स्थापना) की जाती है। 22 मार्च 2023 को ही घटस्थापना किया जाएगा। इस बार मां दुर्गा नौका में सवार होकर आएंगी। नवरात्रि के इन 9 दिनों का खास महत्व होता है। जो भक्त मां दुर्गा की पूजा, व्रत रखता है तो उन पर देवी अपनी कृपा बरसाती है। नवरात्रि के इन 9  दिनों में कई काम ऐसे हैं जो आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही 7 कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको इन दिनों में नहीं करने चाहिए…

ये हैं वो 7 काम

साफ सफाई- हिन्दू धर्म में इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि घर में कोई भी त्योहार और पूजा-पाठ से पहले सफाई जरूर की जाती है। ठीक इसी तरह नवरात्रि से पहले घर की अच्छे से सफाई की जाती है। घर में बिल्कुल भी कुड़ा या कबाड़ जमा करके नहीं रखना चाहिए।

सात्विकता- नवरात्रि के नौ दिनों तक प्याज और लहसुन का सेवन नहीं किया जाता है। इन चीजों का नवरात्रि में सेवन नहीं करने के अलावा इन्हें घर में भी नहीं रखना चाहिए। नवरात्रि में केवल सात्विक रहना चाहिए।

नाखून- नवरात्रि के 9 दिनों में नाखून बिल्कुल नहीं कटवाने चाहिए। इससे मां दुर्गा नाराज हो जाती है और व्यक्ति को उनके प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

बाल- नाखूनों के अलावा इन 9 दिनों में बालों को भी नहीं कटवाने चाहिए। नवरात्रि में बाल कटवाने से व्यक्ति को उसके भविष्य में असफलता मिलने लगती है। ऐसे में दाढ़ी और बाल दोनों को नवरात्रि से पहले या बाद में ही कटवाएं।

शराब- नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के लिए शुभ दिन मानें जाते हैं ऐसे में आप इन दिनों में शराब, धूम्रपान भी न करें। अगर आपके घर में शराब रखी हुई है तो इसे बाहर कर दें।

लेदर- वर्तमान में लेदर की चीजों का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है लेकिन नवरात्रि में इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप चमड़े से बनी किसी भी चीज का इस्तेमाल करते हैं तो नवरात्रि में इन चीजों से दूरी बनाएं।

अपमान-  यूं तो हमें कभी भी किसी को अपशब्द नहीं कहने चाहिए लेकिन नवरात्रि में आपको इसका खास ख्याल रखना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में न तो आपको किसी को अपशब्द बोलने चाहिए और न ही किसी का अपमान करना चाहिए।

Exit mobile version