News Room Post

आज है सर्वपितृ अमावस्या, यहां पढ़ें इस सप्ताह के व्रत और त्यौहार

नई दिल्ली। आज यानी 17 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या (Sarvapitri Amavasya) है। अश्विनी मास (Ashwini Month) की अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पितृों को विदाई दी जाती है साथ ही श्राद्ध कर्म समाप्त हो जाते हैं। इस वर्ष पितृ पक्ष (Pitru Paksha) 01 सितंबर 2020, मंगलवार से प्रारंभ हुए थे।

इसके अलावा 18 सितंबर यानी कल से मलमास आरंभ हो रहा है। जब भी सूर्य गुरु की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो अधिमास लगता है, जो हर तीसरे साल आता है।

इस सप्ताह के व्रत और त्यौहार

17 सितंबर (गुरुवार)- प्रथम (शुद्ध) आश्विन अमावस्या सायं 4.30 तक उपरांत प्रतिपदा। सर्वपितृ अमावस्या।

18 सितंबर (शुक्रवार)- आश्विन अधिमास (मलमास) प्रतिपदा मध्याह्न 12 बजकर 51 तक उपरांत द्वितीया।

19 सितंबर (शनिवार)- आश्विन अधिमास द्वितीया प्रात:

20 सितंबर (रविवार)- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

21 सितंबर (सोमवार)- पुरुषोत्तम मास पंचमी

Exit mobile version