News Room Post

Sawan Pradosh Vrat 2022: आज है शिवजी का प्रिय सोम प्रदोष व्रत, जानिए इस बार क्यों है इतना खास?

नई दिल्ली। सनातन धर्म में मान्यता प्राप्त कैलेंडर पंचांग में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि जो भी भक्त पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से भगवान शिव के प्रिय प्रदोष व्रत को रखता है। उससे प्रसन्न होकर भगवान शंकर उसकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। इस बार ये तिथि सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी यानी 11 जुलाई, सोमवार को पड़ रही है। प्रदोष व्रत की तिथि जिस दिन पड़ती है उसे उसी दिन के नाम से बुलाया जाता है। इस बार ये तिथि सोमवार को पड़ रही है इसलिए इसे ‘सोम प्रदोष व्रत’ के नाम से जाना जाएगा। सोम प्रदोष व्रत का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। इसलिए इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा आदि करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव खत्म होता है। इसके अलावा, व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं सावन के महीने में सोम प्रदोष व्रत की पूजा-विधि और शुभ-मुहूर्त क्या है? इस वर्ष सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का महत्व अधिक है, क्योंकि इस बार प्रदोष व्रत सावन के सोमवार के ही दिन पड़ रहा है। सोम प्रदोष को व्रत रखने से सावन के सोमवार और प्रदोष व्रत दोनो का लाभ भक्तों को प्राप्त होगा।

शुभ मुहूर्त

इस बार प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त, 11 जुलाई सोमवार को शाम 7 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष व्रत पूजा-विधि

Exit mobile version