News Room Post

Sawan Last Somwar Vrat 2023: सावन के आखिरी सोमवार पर इस तरह से करें पूजा, महादेव प्रसन्न होकर देंगे सफलता का आशीर्वाद

Sawan Somwar 2023

नई दिल्ली। सावन (Sawan) का महीना हिन्दू धर्म में काफी खास माना जाता है। ये महीना देवों के देव और प्रथम पूजनिय भगवान गणेश के पति भोलेनाथ को समर्पित है। इस साल 2023 में सावन माह की शुरुआत जुलाई महीने में 4 तारीख से हुई थी। आज 28 अगस्त को सावन माह का आखिरी सोमवार (Last Somwar) है। वैसे सावन एक महीने का होता है लेकिन इस बार अधिक मास होने के कारण सावन दो महीनों का रहा। सावन महीने में सोमवार (Somwar) के दिन काफी खास माने जाते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई भोलेनाथ का आर्शीवाद पाना चाहता हो या फिर भोलेनाथ से अपनी कोई मनोकामना पूरी करवाना चाहते हैं तो सावन के सोमवार (Sawan Somwar) पर एक लोटा शिवलिंग पर जल चढ़ा दे। सावन के सोमवार पर मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से ही भोलेनाथ भक्तों की मनोकामना को पूरी कर देते हैं। आज जब सावन माह का आखिरी सोमवार (Sawan Last Somwar 2023) है और आप भोलेनाथ का आर्शीवाद चाहते हैं तो आज खास तरीके से पूजा करें। चलिए जानते हैं कैसे करनी है भोलेनाथ की पूजा…

4 जुलाई से शुरु हुए सावन महीने का ये आखिरी दिन है। आज सावन माह का 8वां सोमवार है। सावन के आखिरी सोमवार पर सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत का पारण और सोम प्रदोष व्रत भी है। इन शुभ संयोगों के कारण आज का दिन काफी खास है।

ऐसे करें सावन के आखिरी सोमवार पर शिव जी की पूजा

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version