newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan Last Somwar Vrat 2023: सावन के आखिरी सोमवार पर इस तरह से करें पूजा, महादेव प्रसन्न होकर देंगे सफलता का आशीर्वाद

Sawan Last Somwar Vrat 2023: आज जब सावन माह का आखिरी सोमवार (Sawan Last Somwar 2023) है और आप भोलेनाथ का आर्शीवाद चाहते हैं तो आज खास तरीके से पूजा करें। चलिए जानते हैं कैसे करनी है भोलेनाथ की पूजा…

नई दिल्ली। सावन (Sawan) का महीना हिन्दू धर्म में काफी खास माना जाता है। ये महीना देवों के देव और प्रथम पूजनिय भगवान गणेश के पति भोलेनाथ को समर्पित है। इस साल 2023 में सावन माह की शुरुआत जुलाई महीने में 4 तारीख से हुई थी। आज 28 अगस्त को सावन माह का आखिरी सोमवार (Last Somwar) है। वैसे सावन एक महीने का होता है लेकिन इस बार अधिक मास होने के कारण सावन दो महीनों का रहा। सावन महीने में सोमवार (Somwar) के दिन काफी खास माने जाते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई भोलेनाथ का आर्शीवाद पाना चाहता हो या फिर भोलेनाथ से अपनी कोई मनोकामना पूरी करवाना चाहते हैं तो सावन के सोमवार (Sawan Somwar) पर एक लोटा शिवलिंग पर जल चढ़ा दे। सावन के सोमवार पर मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से ही भोलेनाथ भक्तों की मनोकामना को पूरी कर देते हैं। आज जब सावन माह का आखिरी सोमवार (Sawan Last Somwar 2023) है और आप भोलेनाथ का आर्शीवाद चाहते हैं तो आज खास तरीके से पूजा करें। चलिए जानते हैं कैसे करनी है भोलेनाथ की पूजा…

Sawan Somwar 2023

4 जुलाई से शुरु हुए सावन महीने का ये आखिरी दिन है। आज सावन माह का 8वां सोमवार है। सावन के आखिरी सोमवार पर सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत का पारण और सोम प्रदोष व्रत भी है। इन शुभ संयोगों के कारण आज का दिन काफी खास है।

Sawan Somwar 2023

ऐसे करें सावन के आखिरी सोमवार पर शिव जी की पूजा

  • सावन के महीने का आज आखिरी सोमवार है। ऐसे में आज विशेष तरह से भोलेनाथ की पूजा करें। सुबह जल्दी स्नान के बाद पूजा का संक्लप लें।
  • अब किसी शिव मंदिर में जाएं और यहां शिवलिंग की विधि विधान से पूजा करें।
  • अब गंगा जल या दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं। भोलेनाथ का अभिषेक करने के बाद चंदन, अक्षत, सफेद फूल, भांग की पत्तियां, बेलपत्र, शमी पत्र, धतूरा, फूलों की माला और भस्म चढ़ाएं।

Sawan Somwar 2023

  • अब आप शहद-मिठाई, फल, शक्कर चढ़ाएं और धूप दीप से आरती उतारें।
  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिव चालीसा और सोमवार व्रत कथा का पाठ जरूर करें।
  • शिवलिंग के सामने घी का दीया जलाएं और भोलेनाथ की आरती भी उतारें।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।