News Room Post

रोजाना करें शंख की पूजा, जानें इसका महत्व

shankh

नई दिल्ली। हिंदू धर्म (Hindu Religion) में शंख (Shankha) का अपना एक अलग महत्व है। घर के मंदिर में इसे रखना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ये भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का रुप है। इसलिए इसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में शंख रहता है वहां भगवान विष्णु का वास होता है और जहां विष्णु भगवान का वास होता है वहां लक्ष्मी माता का अपनेआप वास हो जाता है। कहा जाता है कि शंख की पूजा से काफी फायदे होते है। साथ ही घर में शांति का वास भी होता है। इस लेख में हम आपको इसका महत्व बता रहे हैं।

शंख की पूजा से फायदे

— पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगर शंख की पूजा की जाए, तो मन में बसी हर कामना को पूरा किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इसकी पूजा पूरे विधि विधान से की जाए।

— शंख की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। शंख की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न भी होते हैं। इसके साथ भगवान प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं।

— वहीं, शंख को मां लक्ष्मी का भी प्रतीक माना जाता है। इसीलिए माता लक्ष्मी की हर पूजा में शंख बजाना अनिवार्य होता है। बिना इसके उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। अगर आप ऐसा करते है तो आपके घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी।

— शंख की पूजा से घर का वातावरण एकदम शांत, खुशहाल और शुद्ध हो जाता है। साथ ही हवा में रहे किटाणु भी नष्ट हो जाते हैं। साथ ही इससे शरीर को भी यही फायदा पहुंचता है। शंख बजाने से श्‍वसन तंत्र भी काफी अच्छा और मजबूत हो जाता है। इसके अलावा मानसिक समस्‍याओं से भी राहत मिलती है।

शंख की पूजा का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण के पैरों में 19 अलग तरह के चिन्ह मौजूद थे। जिसमें से एक शंख भी शामिल था। शंख उनके तलवे पर मौजूद था, जो शुभता का प्रतिक माना जाता है। इसलिए भी इसकी पूजा की जाती है। इसलिए शंख को घर के मंदिर में रखना चाहिए और नियमित तौर पर इसकी पूजा करनी चाहिए।

Exit mobile version