नई दिल्ली। भारतीय बाजार में BMW एक प्रीमियम ऑटोमोबाइल कंपनी के रूप में जानी जाती है। भारतीय ग्राहकों को नजर में रखते हुए इसी BMW ने भारतीय बाजार में 2023 X7 SUV लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसके दो वैरिएंट्स xDrive40i M Sport और xDrive40d M Sport में पेश किया है। इस पावरफुल लक्ज़री SUV की कीमत ₹1.24 करोड़ तक जाती है। एसयूवी के लिए बुकिंग 17 जनवरी से बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। इस कार की डिलीवरी 2023 की पहली तिमाही के अंत तक शुरू हो जाएगी। BMW X7 फेसलिफ्ट का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLS से होगा। X7 के अलावा BMW ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में M 340i और XM को भी लॉन्च किया गया है।
Auto News : BMW भारत में लेकर आई ये शानदार कार, फीचर्स जान दंग रह जाएंगे आप
Auto News : BMW कार ब्रांड का दावा है कि न्यू X7 के लॉन्च से ऑटोमेकर को सेगमेंट में बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। नई बीएमडब्ल्यू X7 के लॉन्च के बारे में बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि नई BMW X7 बोल्ड प्रजेंस, एडवांस लक्जरी, एडवांस फीचर्स के साथ आती है।
