newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Auto News : BMW भारत में लेकर आई ये शानदार कार, फीचर्स जान दंग रह जाएंगे आप

Auto News : BMW कार ब्रांड का दावा है कि न्यू X7 के लॉन्च से ऑटोमेकर को सेगमेंट में बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। नई बीएमडब्ल्यू X7 के लॉन्च के बारे में बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि नई BMW X7 बोल्ड प्रजेंस, एडवांस लक्जरी, एडवांस फीचर्स के साथ आती है।

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में BMW एक प्रीमियम ऑटोमोबाइल कंपनी के रूप में जानी जाती है। भारतीय ग्राहकों को नजर में रखते हुए इसी BMW ने भारतीय बाजार में 2023 X7 SUV लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसके दो वैरिएंट्स xDrive40i M Sport और xDrive40d M Sport में पेश किया है। इस पावरफुल लक्ज़री SUV की कीमत ₹1.24 करोड़ तक जाती है। एसयूवी के लिए बुकिंग 17 जनवरी से बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। इस कार की डिलीवरी 2023 की पहली तिमाही के अंत तक शुरू हो जाएगी। BMW X7 फेसलिफ्ट का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLS से होगा। X7 के अलावा BMW ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में M 340i और XM को भी लॉन्च किया गया है।

आपको बता दें कि अपडेट हुई BMW X7 स्थानीय रूप से भारत में ऑटोमेकर के चेन्नई प्लांट में मैन्युफैक्चर होती है। वहीं अगर हम X7 के डिजाइन को काफी अपडेट किया गया है और यह अब i7 और न्यू जेन की 7 सीरीज से प्रेरित है। एसयूवी टोटल 5 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें मिनरल व्हाइट, ब्लैक नीलम और कार्बन ब्लैक शामिल हैं। इसके अलावा एसयूवी दो एक्सक्लूसिव BMW इंडिविजुअल पेंटवर्क्स, ग्रे और तंजानाइट ब्लू में उपलब्ध है। केबिन का इंटीरियर एसयूवी स्पोर्ट्स एक्सक्लूसिव बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल लेदर मेरिनो अपहोल्स्ट्री तीन शेड्स टार्टुफो, आइवरी व्हाइट और ब्लैक में मार्केट में उतरी है।

गौरतलब है कि BMW कार ब्रांड का दावा है कि न्यू X7 के लॉन्च से ऑटोमेकर को सेगमेंट में बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। नई बीएमडब्ल्यू X7 के लॉन्च के बारे में बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि नई BMW X7 बोल्ड प्रजेंस, एडवांस लक्जरी, एडवांस फीचर्स के साथ आती है। मिलेगा स्काई लाउंज पैनोरमिक ग्लास सनरूफ न्यू BMW X7 स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स के साथ आती है। इसमें अन्य डिजाइन एलीमेंट के बीच नए इनर ग्राफिक्स के साथ क्रोम गार्निश एयर वेंट्स और 3D टेललाइट्स भी हैं। केबिन के अंदर बीएमडब्ल्यू कर्व्ड डिस्प्ले, एंबियंट लाइट बार, स्काई लाउंज पैनोरमिक ग्लास सनरूफ देखा जा सकता है।