नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमेन (Mahindra & Mahindra Group Chairman) आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर ही वो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। कभी को फनी वीडियो तो कभी कोई हैरान कर देने वाली चीजें शेयर कर वो खुद भी चर्चा में आ जाते हैं। बीते दिनों आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक शख्स ऑपरेशन थियेटर में फीफा मैच देखते हुए नजर आ रहा था। आनंद महिंद्रा ने युवक की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा था कि क्या ये इंसान इस तरह के पागलपन के लिए अवार्ड का हकदार है?…वहीं, अब एक बार फिर महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमेन चर्चा में आ गए हैं।
ट्विटर पर कही है आनंद महिंद्रा ने ये बात
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसके बाद से ही वो चर्चा में हैं। अपने इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि वो सबसे अमीर आदमी नहीं बनना चाहते। इसके आगे उन्होंने इसकी वजह भी बताई है कि वो आखिर क्यों रईसों की सूची में टॉप पर नहीं होना चाहते। दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि विक्रांत सिंह (Vikrant Singh@Vikrant31589367) नाम का ट्विटर यूजर आनंद महिंद्रा से सवाल करते हुए कहता है कि ‘भारत में अमीरों की सूची में आप 73 वें सबसे अमीर व्यक्ति है, आप पहले नंबर पर कब आएंगे’। ट्विटर यूजर विक्रांत के ट्वीट पर उसे जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा था कि ये बात सच है कि वो कभी सबसे अमीर आदमी नहीं बनेंगे क्योंकि उन्होंने कभी ऐसी ख्वाहिश ही नहीं की।
सच तो ये है कि सबसे अमीर कभी नहीं बनूँगा। क्योंकि ये कभी मेरी ख़्वाहिश ही ना थी… https://t.co/fpRrIf39Z6
— anand mahindra (@anandmahindra) December 11, 2022
इतनी है आनंद महिंद्रा की नेट वर्थ
आनंद महिंद्रा ने जिस अंदाज में एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया उसे देख हर कोई अब उनकी तारीफ कर रहा है। हर कोई यही कह रहा है कि आनंद महिंद्रा कभी किसी से रेस नहीं रहते। फोर्ब्स पत्रिका की मानें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की रियल टाइम (12 दिसंबर 20 22) नेट वर्थ 2.1 बिलियन डॉलर (भारतीय रुपयों में 15000 करोड़) है। इस संपत्ति के साथ वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 1382 वें स्थान पर आते हैं। 29 नवंबर को फोर्ब्स इंडिया ने द्वारा जारी भारतीय अमीरों की लिस्ट में जिसमें आनंद महिंद्रा 2.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 91वें नंबर पर काबिज हैं।
नीचे देखिए ट्विटर पर आए लोगों के रिएक्शन
रेनू शर्मा नाम की एक यूजर ने आनंद महिंद्रा के ट्वीट को देखने के बाद लिखा कि सर आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनेंगे या नहीं ,मुझे नहीं मालूम पर आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान और उधोगपति हैं।
आदरणीय श्री @anandmahindra जी, भविष्य में आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनेंगे या नहीं ,मुझे नहीं मालूम है ..लेकिन आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान और उधोगपति जरूर हैं । मुझे आप पर गर्व है । ?
— Ranu Sharma (@RanuSha50) December 11, 2022
आयुष्य नाम के यूजर ने लिखा कि आप देश के लिए नहीं दुनिया के लिए सबसे अमीर आदमी बनिए।
सर, आप अपने लिए नहीं, देश के लिए दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनिए! ?
अमीर बनना लक्ष्य नहीं मात्र एक पड़ाव है, जो बार-बार आते-जाते रहेगा।
— आयुष्य | Ayushya | આયુષ્ય ?? (@AmbaniAyu) December 11, 2022
आप जमीन से जुड़े हैं, आप सिर्फ देश के नही बल्कि दुनिया के इंसानों के दिल के अमीर हैं। पैसा कागज है, सादगी आपकी अमीरी है।
— Naresh Balyan (@AAPNareshBalyan) December 11, 2022
आलोक नाम के यूजर ने लिखा कि आप अपने विचारों, देश के लिए समर्पण और जन और समाजहित के कार्यों के लिहाज से देश के सबसे अमीर शख्सों में से एक हैं।
किसी भी व्यक्ति की अमीरी उसके पैसों से नहीं बल्कि उसके विचारों, देश के लिए समर्पण और जन और समाजहित के कार्यों से आंकी जाती है. इस काम में आनंद महिंद्रा सर्वप्रथम हैं. इस लिहाज से महिंद्रा देश के सबसे अमीर शख्सों में से एक हैं.
— Alok Kumar (@alocksone) December 11, 2022
शिखा नाम की यूजर ने आनंद महिंद्रा से मांग की कि वो लोगों की मदद के लिए 1 नंबर पर आएं।
आप नंबर 1 बन कर, और लोगों की मदद कर सकते हैं
— Shikha Mishra? (@ShikhaM1234) December 11, 2022
भारत नाम के यूजर ने लिखा कि आपकी शख्सियत लोगों को प्रेरणा देती है। हर भारतीय आप पर गर्व महसूस करता है।
आनंद महिंद्रा जी ये जो आप जैसी शख्सियत होती है ना
ना जाने कितने लोगों को प्रेरणा देती है जीवन में तरक्की करने की जीवन में कुछ कर दिखाने की ।।
भारत की सेवा करना और उसे प्रगति देन गर्व महसूस करता है हर भारतीय आप पर जय हिन्द ???????— @BHARAT (@spellbinder66) December 11, 2022
Sir ji, आप दिल से अमीर है, India is proud to have great entrepreneur
— Ujjal Kumar ?? (@ujjal2003) December 11, 2022
हर बार पैसों मे ही नंबर 1 बनें ये जरुरी नहीं, आप अपने भारत देश के जनता के दिलो मे अपने लिए बनाए विश्वास और भरोसे मे नंबर 1 है सर !!
— Dr. Saurabh k Srivastava?????????? (@Allthetrueindi1) December 11, 2022