newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anand Mahindra: ‘नहीं बनूंगा कभी सबसे अमीर’, जानिए क्यों आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर कही ये बात

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसके बाद से ही वो चर्चा में हैं। अपने इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि वो सबसे अमीर आदमी नहीं बनना चाहते। इसके आगे उन्होंने इसकी वजह भी बताई है कि वो आखिर क्यों रईसों की सूची में टॉप पर नहीं होना चाहते।

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमेन (Mahindra & Mahindra Group Chairman) आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर ही वो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। कभी को फनी वीडियो तो कभी कोई हैरान कर देने वाली चीजें शेयर कर वो खुद भी चर्चा में आ जाते हैं। बीते दिनों आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक शख्स ऑपरेशन थियेटर में फीफा मैच देखते हुए नजर आ रहा था। आनंद महिंद्रा ने युवक की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा था कि क्या ये इंसान इस तरह के पागलपन के लिए अवार्ड का हकदार है?…वहीं, अब एक बार फिर महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमेन चर्चा में आ गए हैं।

anand mahindra

ट्विटर पर कही है आनंद महिंद्रा ने ये बात

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसके बाद से ही वो चर्चा में हैं। अपने इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि वो सबसे अमीर आदमी नहीं बनना चाहते। इसके आगे उन्होंने इसकी वजह भी बताई है कि वो आखिर क्यों रईसों की सूची में टॉप पर नहीं होना चाहते। दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि विक्रांत सिंह (Vikrant Singh@Vikrant31589367) नाम का ट्विटर यूजर आनंद महिंद्रा से सवाल करते हुए कहता है कि ‘भारत में अमीरों की सूची में आप 73 वें सबसे अमीर व्यक्ति है, आप पहले नंबर पर कब आएंगे’।  ट्विटर यूजर विक्रांत के ट्वीट पर उसे जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा था कि ये बात सच है कि वो कभी सबसे अमीर आदमी नहीं बनेंगे क्योंकि उन्होंने कभी ऐसी ख्वाहिश ही नहीं की।


इतनी है आनंद महिंद्रा की नेट वर्थ 

आनंद महिंद्रा ने जिस अंदाज में एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया उसे देख हर कोई अब उनकी तारीफ कर रहा है। हर कोई यही कह रहा है कि आनंद महिंद्रा कभी किसी से रेस नहीं रहते। फोर्ब्स पत्रिका की मानें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की रियल टाइम (12 दिसंबर 20 22) नेट वर्थ 2.1 बिलियन डॉलर (भारतीय रुपयों में 15000 करोड़) है। इस संपत्ति के साथ वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 1382 वें स्थान पर आते हैं। 29 नवंबर को फोर्ब्स इंडिया ने द्वारा जारी भारतीय अमीरों की लिस्ट में जिसमें आनंद महिंद्रा 2.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 91वें नंबर पर काबिज हैं।

नीचे देखिए ट्विटर पर आए लोगों के रिएक्शन

रेनू शर्मा नाम की एक यूजर ने आनंद महिंद्रा के ट्वीट को देखने के बाद लिखा कि सर आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनेंगे या नहीं ,मुझे नहीं मालूम पर आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान और उधोगपति हैं। 

आयुष्य नाम के यूजर ने लिखा कि आप देश के लिए नहीं दुनिया के लिए सबसे अमीर आदमी बनिए।

आलोक नाम के यूजर ने लिखा कि आप अपने विचारों, देश के लिए समर्पण और जन और समाजहित के कार्यों के लिहाज से देश के सबसे अमीर शख्सों में से एक हैं।

शिखा नाम की यूजर ने आनंद महिंद्रा से मांग की कि वो लोगों की मदद के लिए 1 नंबर पर आएं।

भारत नाम के यूजर ने लिखा कि आपकी शख्सियत लोगों को प्रेरणा देती है। हर भारतीय आप पर गर्व महसूस करता है।