News Room Post

Corona Update : एक दिन में आए 98 हजार से अधिक केस, कुल मामले 51 लाख के पार

corona update and total case in India, देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र(Maharashtra Corona) से आ रहे हैं।महाराष्ट्र में तो हालत ऐसी हो गई है कि अस्पतालों में अब ऑक्सीजन(Oxygen)की किल्लत होने लगी है। बढ़ते डिमांड की वजह से राज्य में कुछ जगहों पर मौत भी होने लगी है।

Coronavirus

नई दिल्ली। कोरोना की रफ्तार देश में बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ शिकार हुए हैं। इसकी चपेट में आने वालों का आंकड़ा अब 51 लाख के पार चला गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, भारत में पिछले 24 घंटों में 97 हजार 894 नए मामले सामने आए और 1,132 मौतें हुई हैं।

इन मामलों के आने से देशभर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 51 लाख 18 हजार 254 हो गई है। जिसमें 10 लाख 09 हजार 976 मामले सक्रिय हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अबतक देश में कोरोना की वजह से 83 हजार 198 लोगों की जान जा चुकी है।

जहां कोरोना के देशभर देशभर में 51 लाख से अधिक मामले हैं तो वहीं 40 लाख 25 हजार 080 लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि, कल(16 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,05,65,728 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,36,613 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

वहीं देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं।महाराष्ट्र में तो हालत ऐसी हो गई है कि अस्पतालों में अब ऑक्सीजन की किल्लत होने लगी है। बढ़ते डिमांड की वजह से राज्य में कुछ जगहों पर मौत भी होने लगी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री दावा कर रहे हैं कि फिलहाल किसी जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं।

इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली की भी सूरत बदलती नहीं दिख रही। बुधवार की शाम राजधानी में 24 घंटे में 4473 मामले दर्ज किए गए। यहां एक दिन में ये अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमण है। नए केस मिलाकर दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 2,30,269 हो गई है।

Exit mobile version