News Room Post

Coronavirus: देश में कोरोना की रफ्तार हुई सुस्त, 24 घंटे में सामने आए 60,753 नए केस

Coronavirus Kit

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट जारी है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना 60,753 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 1,647 लोगों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,23,546 हो गई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 3,85,137 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 7,60,019 एक्टिव मरीज हैं। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 97,743 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसके बाद अब तक कुल 2,86,78,390 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, देश में अब कोरोनावायरस के सक्रिय मामले 74 दिनों बाद सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98% है। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 33,00,085 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,23,88,783 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के जानकारी दी कि, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 19,02,009 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,92,07,637 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Exit mobile version