News Room Post

Corona Second wave : CM केजरीवाल का दावा- दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर, गुजर चुका है पीक

Corona Second wave : दिल्ली(Delhi) के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन(Satyendra Jain) ने हाल ही में कहा था कि हमें अब यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि दिल्ली में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का दौर चल रहा है।

CM Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण देश में तेजी के साथ फैल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86 हजार 052 नए मामले सामने आए और 1 हजार 141 मौतें हुईं। इसी के साथ कोरोना के कुल मामले 58 लाख 18 हजार 571 हो गए हैं। वहीं इस महामारी के सक्रिय मामले देशभर 9 लाख 70 हजार 116 हैं। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 47 लाख 56 हजार 165 है। इन सबके बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर चल रह है। उन्होंने इसके साथ ये भी कहा कि, दिल्ली में कोरोना का पीक टाइम जा चुका है। गुरुवार को केजरीवाल ने यह दावा विशेषज्ञों के हवाले से किया है। अगर ऐसा है तो भारत में पहली बार किसी राज्य में कोरोना की दूसरी लहर सामने आई है।

अरविंद केजरीवाल ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में कहा कि,, दिल्ली पहले ही कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि इस महीने दिल्ली में अचानक कोरोना के केस बढ़ने लगे और रोजाना 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे। दरअसल वह इसकी दूसरी लहर थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों को लगता है कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का पीक गुजर चुका है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ’16 सितंबर को दिल्ली में करीब 4,500 केस सामने आए। उसके बाद मामलों में गिरावट की शुरुआत हुई और पिछले 24 घंटों में 3,700 केस सामने आए हैं। आने वाले दिनों में ये संख्या और गिरेगी।’ बता दें कि जिस तरह से देश में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं उसके हिसाब से दिल्ली देशभर में पांचवे स्थान पर हैं। यहां पहला मामला मार्च में मिला था।  16 सितंबर को यहां 4,473 मामले सामने आए जो राष्ट्रीय राजधानी में किसी एक दिन में संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में कहा था कि हमें अब यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि दिल्ली में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का दौर चल रहा है। हालांकि, उन्होंने साथ में यह भी कहा कि कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के बारे में आधिकारिक तौर पर बोलने का अधिकार आईसीएमआर या केंद्र का है।

आपको बता दें कि इस वायरस की वजह से देशभर में अबतक 92 हजार 290 लोगों की जान गई है। वहीं टेस्टिंग को लेकर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि, कल(24 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,89,28,440 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 14,92,409 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Exit mobile version