News Room Post

कोरोना हुआ विकराल : एक दिन में देशभर में कोरोना के आए करीब 1 लाख मामले, कुल संख्या साढ़े 46 लाख

Mangal Pandey

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के नए मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं, वो अब खुद में चिंता का विषय हैं। पहले जो मामले 70 से 80 हजार तक थे वहीं अब एक दिन एक लाख के करीब नए मामले सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 97 हजार 570 नए मामले सामने आए हैंष वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 1,201 दर्ज की गई है।

इसके अलावा देशभर में को रोना कुल मामले साढ़े 46 लाख के पार चले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में 46 लाख 59 हजार 985 कोरोना के मामले हैं। जिसमें 9 लाख 58 हजार 316 मामले सक्रिय हैं। इन मामलों में 36 लाख 24 हजार 197 की संख्या उन लोगों की है जो कोरोना को मात दे चुके हैं, और ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र सबसे आगे

वहीं कोरोना से देशभर में 77 हजार 472 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में कोरोना के बढ़ रहे मामलों महाराष्ट्र सबसे आगे है। जहां देश में 46 लाख से अधिक मामले हैं तो वहीं महाराष्ट्र में अकेले 10 लाख से अधिक मामले हो चुके हैं। शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 24 हजार 886 नए मामले सामने आए हैं। पुणे, मुंबई और ठाणे महाराष्ट्र राज्य के तीन शहर ऐसे हैं जहां मामले एक लाख से ज्यादा हैं। वहीं, दिल्ली में भी कोरोना कोरोना मरीजों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली में 24 घंटे में 4266 केस सामने आए हैं।

कोरोना मामलों में अमेरिका के बाद भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में सबसे अधिक 63,95,904 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 1,91,753 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version