News Room Post

भारत बंद के समर्थन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षक

नई दिल्ली। किसानों ने आज भारत बंद (Bharat Bandh) का आवाह्न किया। इस कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस लिस्ट में दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों (Delhi University Teachers) का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, किसानों के आंदोलन (Farmer Protest) को दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कई अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों ने भी भारत बंद का समर्थन दिया है। किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का भी समर्थन केंद्रीय विश्वविद्यालय के अध्यापक कर रहे हैं। फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटीज टीचर्स एसोसिएशन ने समर्थन की घोषणा की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रे ने इस समर्थन की जानकारी देते हुए कहा, टीचर्स, किसानों के आंदोलन और उनकी मांगों से सहमत हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक, किसानों द्वारा 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का भी समर्थन कर रहे हैं।

वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के एक अन्य शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। डीटीए में शामिल टीचर्स और प्रोफेसर्स ने आंदोलनरत किसानों की मांगों को जायज ठहराया। साथ ही इनका मानना है कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार को बिना शर्त बात करनी चाहिए।

आपको बता दें कि किसान देश के कई हिस्सों में कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में प्रवेश की अनुमति न मिलने पर अलग-अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। जिसका समर्थन अब दिल्ली विश्वविद्यालय समेत कई अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक भी कर रहे हैं।

Exit mobile version