News Room Post

ABVP ने दक्षिणी दिल्ली में सैनिटरी पैड्स बांट महिलाओं को किया जागरूक

abvp2

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छात्रा कार्यकर्ताओं (Female worker) ने दिल्ली (Delhi) के कम पढ़े लिखे और कमजोर वर्ग की महिलाओं के बीच मासिक धर्म को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। आर्थिक रूप से पिछड़ी छात्राओं और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन निशुल्क (Sanitary napkins distributed) दिए गए। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति सजग रहने और महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्त्ताओं ने दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणीपुरी क्षेत्र के संजय कैंप में महिलाओं तथा छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करने हेतु शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया, इस अभियान में अभाविप ने सैनिटरी नैपकिन बांटे और साथ ही इसके महत्व के विषय में जानकारी दी।

अभाविप दिल्ली की छात्रा कार्य प्रमुख वेलेंटीना ब्रह्मा ने बताया कि, ” दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ हमने दक्षिणपुरी के कुछ क्षेत्रों में जाकर हमने वहां की महिलाओं से सम्पर्क किया। हमने उनके साथ महिला स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी जानकारी साझा करते हुए, उनके बीच सेनैटरी पैड्स वितरित किया। इस जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को मासिक माहवारी, साफ सफाई एवं पर्यावरण व बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिंस के विषय में भी जानकारी दी गई।”

Exit mobile version