newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ABVP ने दक्षिणी दिल्ली में सैनिटरी पैड्स बांट महिलाओं को किया जागरूक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छात्रा कार्यकर्त्ताओं (Female worker) ने दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के दक्षिणीपुरी क्षेत्र के संजय कैंप में महिलाओं तथा छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करने हेतु शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छात्रा कार्यकर्ताओं (Female worker) ने दिल्ली (Delhi) के कम पढ़े लिखे और कमजोर वर्ग की महिलाओं के बीच मासिक धर्म को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। आर्थिक रूप से पिछड़ी छात्राओं और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन निशुल्क (Sanitary napkins distributed) दिए गए। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति सजग रहने और महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई।

abvp3

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्त्ताओं ने दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणीपुरी क्षेत्र के संजय कैंप में महिलाओं तथा छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करने हेतु शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया, इस अभियान में अभाविप ने सैनिटरी नैपकिन बांटे और साथ ही इसके महत्व के विषय में जानकारी दी।

abvp2

अभाविप दिल्ली की छात्रा कार्य प्रमुख वेलेंटीना ब्रह्मा ने बताया कि, ” दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ हमने दक्षिणपुरी के कुछ क्षेत्रों में जाकर हमने वहां की महिलाओं से सम्पर्क किया। हमने उनके साथ महिला स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी जानकारी साझा करते हुए, उनके बीच सेनैटरी पैड्स वितरित किया। इस जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को मासिक माहवारी, साफ सफाई एवं पर्यावरण व बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिंस के विषय में भी जानकारी दी गई।”