News Room Post

Punjab: पंजाब में सरकारी नौकरी पाने के लिए अब पंजाबी भाषा का ज्ञान हुआ जरूरी, CM भगवंत मान ने ट्ववीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। भगवंत मान सरकार ने पंजाब में सरकारी नौकरी पाने के लिए पंजाबी भाषा का ज्ञान अनिवार्य कर दिया है। इसकी घोषणा CM भगवंत मान ने खुद की है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि ”सरकारी नौकरियों के लिए पंजाबी टेस्ट जरूरी हैं, और टेस्ट में 50 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे।” उन्होंने कहा कि ”मां बोली पंजाबी में पूरी दुनिया में हमारी पहचान है। पंजाबी को हर पक्ष से प्रफुल्लित करना हमारी सरकार का मुख्य मकसद है।”

ग्रुप C और ग्रुप D  में होगा लागू

मान सरकार का ये आदेश ग्रुप सी और डी की सरकारी भर्ती में लागू होगा। ग्रुप सी में क्लेरिकल स्टाफ आएगा। वहीं डी ग्रुप में चपरासी, सफाई ,कर्मचारी जैसे क्लास फोर कर्मचारी आएंगे। पंजाब सरकार के इस आदेश से इन पदों पर पंजाबी मूल या फिर स्कूलों में पंजाबी भाषा पढ़ने वालों को नौकरी के ज्यादा अवसर मिलेंगे। आने वाले समय में पंजाब की सरकार 26,754  पदों पर सरकारी भर्ती करने वाली है, इस लिहाज से ये काफी बड़ा फैसला है।

कितनी भर्तियां निकाली गई?

इनमें से कई पदों की भर्तियां निकाली जा चुकी हैं। वहीं, कई के विज्ञापन आने बाकी हैं। पंजाबियों के अलावा, बाहरी लोगों को ये नौकरियां न मिलें, इसके लिए मान सरकार ने ये कदम उठाया है। इन पदों पर सबसे ज्यादा गिनती ग्रुप सी और ग्रुप डी कैटेगरी की ही है।

Exit mobile version