News Room Post

Akanksha Dubey Suicide Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी संजय सिंह, एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप

नई दिल्ली। आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपी समर सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे पहले दीन दयाल अस्पताल मेडिकल के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि बीते दिनों उसे पुलिस ने गाजियबाद से गिरफ्तार किया था। वहीं, आकांक्षा की मां ने उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। गत शुक्रवार को अदालत में पेश करके पुलिस ने उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। उधर, मामले में शामिल अन्य आरोपी संजय सिंह की भी तलाश जारी है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।

 

उधर, समर सिंह को अदालत परिसर के बाहर देखकर लोग भड़क गए। लिहाजा आक्रोशित लोगों ने उसे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। लेकिन, पुलिस ने उसे आक्रोशित लोगों से बचाकर वैन में बैठाया। समर पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए बाध्य करने का आरोप लगा है। बता दें कि बीते दिनों समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। दिवंगत एक्ट्रेस की मां की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने/मजबूर करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ध्यान रहे कि वाराणसी स्थित होटल में गत 23 मार्च को आकांक्षा दुबे का मृत अवस्था में शव मिला था। आकांक्षा वहां एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गई थी। बीते दिनों उसका एक गाना भी रिलीज हुआ था ,जिसकी तारीफ खुद पवन सिंह कर चुके थे, लेकिन आकांक्षा की आत्महत्या संदिग्ध प्रतित हो रही है। अभिनेत्री की मां ने समर सिंह पर जिस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं, उसकी जांच जारी है। अब ऐसे में जांच मुकम्मल होने के बाद अब क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version