News Room Post

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर की जिदंगी में किसकी हुई एंट्री? सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

Swara Bhasker With Mystery Man: स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम से जो फोटो साझा की है उसमें स्वरा भास्कर के साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है। हालांकि एक्ट्रेस अपने सिर के बालों से मिस्ट्री मैन की फेस को छुपा लिया है। इसकी वजह से उनके साथ कौन है इसका बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती है। लेकिन वो अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती है। वहीं स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो साझा की है। जिसको लेकर एक बार फिर अभिनेत्री सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई है। यूजर का ध्यान उनकी फोटो पर चला गया है। दरअसल स्वरा भास्कर की जिदंगी में प्यार की एंट्री होती दिखाई दे रही है। उनके फोटो में एक शख्स साथ दिखाई दे रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे है कि स्वरा प्यार में है। सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं और एक्ट्रेस बधाई भी दे रहे है।

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम से जो फोटो साझा की है उसमें स्वरा भास्कर के साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है। हालांकि एक्ट्रेस अपने सिर के बालों से मिस्ट्री मैन की फेस को छुपा लिया है। इसकी वजह से उनके साथ कौन है इसका बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है। इसके अलावा स्वरा भास्कर ने अपने पोस्ट में जो बात लिखी है उसमें भी प्यार का जिक्र किया गया है। एक्ट्रेस ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, This Could be love, यानि ये प्यार हो सकता है।

 

लोगों का रिएक्शन-

अब उनके इसी कैप्शन को देखते हुए यूजर्स मिस्ट्री मैन को स्वरा का ब्वॉयफ्रेंड बता रहे है। साथ ही यूजर्स इस बात की जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर स्वरा भास्कर के साथ कौन है। इसके अलावा कई यूजर्स ब्वॉयफ्रेंडस बताते हुए बधाई भी दे रहे है। वहीं कुछ लोग उनकी फोटो को लेकर मजाक भी उड़ा रहे है।

बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर और राइटर हिमांशू शर्मा की प्यार की खबरें सामने आ चुकी है। दोनों की मुलाकात फिल्म रांझणा की शूटिंग के दौरान हुई थी। स्वरा और हिमांशू के एक-दूसरे को डेट करने की भी बात सामने आई थी। हालांकि कुछ सालों के बाद दोनों की राहें अलग हो गई। आपसी सहमति दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।

Exit mobile version