
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती है। लेकिन वो अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती है। वहीं स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो साझा की है। जिसको लेकर एक बार फिर अभिनेत्री सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई है। यूजर का ध्यान उनकी फोटो पर चला गया है। दरअसल स्वरा भास्कर की जिदंगी में प्यार की एंट्री होती दिखाई दे रही है। उनके फोटो में एक शख्स साथ दिखाई दे रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे है कि स्वरा प्यार में है। सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं और एक्ट्रेस बधाई भी दे रहे है।
View this post on Instagram
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम से जो फोटो साझा की है उसमें स्वरा भास्कर के साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है। हालांकि एक्ट्रेस अपने सिर के बालों से मिस्ट्री मैन की फेस को छुपा लिया है। इसकी वजह से उनके साथ कौन है इसका बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है। इसके अलावा स्वरा भास्कर ने अपने पोस्ट में जो बात लिखी है उसमें भी प्यार का जिक्र किया गया है। एक्ट्रेस ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, This Could be love, यानि ये प्यार हो सकता है।
View this post on Instagram
लोगों का रिएक्शन-
अब उनके इसी कैप्शन को देखते हुए यूजर्स मिस्ट्री मैन को स्वरा का ब्वॉयफ्रेंड बता रहे है। साथ ही यूजर्स इस बात की जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर स्वरा भास्कर के साथ कौन है। इसके अलावा कई यूजर्स ब्वॉयफ्रेंडस बताते हुए बधाई भी दे रहे है। वहीं कुछ लोग उनकी फोटो को लेकर मजाक भी उड़ा रहे है।
Wokes ko hamesha safed baal waale buddhe hi kyu milte hai.. pic.twitter.com/LwQz61vVYj
— WOKEISM (@gawarwoke) January 8, 2023
Behind the Cemra… pic.twitter.com/G0BFP4kTcB
— Deepak Sinha ❀ (@Deepak_Sinha95) January 8, 2023
राहुल जी की मोहब्बत की दुकान ग्राहक है ये।
पर ये क्या राहुल जी तो मंच पर भी बहन,बेटी दोस्त सबको मोहब्बत बांट रहे है और ये मुंह छुपा रही है।
इतनी शर्मीली तो आप बचपन में भी नही थी— Praveen Singh (@Praveen81381834) January 8, 2023
बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर और राइटर हिमांशू शर्मा की प्यार की खबरें सामने आ चुकी है। दोनों की मुलाकात फिल्म रांझणा की शूटिंग के दौरान हुई थी। स्वरा और हिमांशू के एक-दूसरे को डेट करने की भी बात सामने आई थी। हालांकि कुछ सालों के बाद दोनों की राहें अलग हो गई। आपसी सहमति दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।