News Room Post

Akshara Singh: साड़ी पहन टोटो चलाती दिखी अक्षरा सिंह, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि देखकर नहीं रूकेगी आपकी हंसी, जरूर देखें वीडियो

akshara singh

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ हर अपडेट को शेयर करती हैं। अक्षरा शूटिंग में भले ही कितना बिजी हो लेकिन वो आसपास के लोगों के साथ मस्ती करने का समय निकाल ही लेती हैं। हाल ही में अक्षरा को शूटिंग के बाद एक महिला के साथ घास काटते हुए देखा गया था, और अब अक्षरा को टोटो चलाते हुए गया। अक्षरा ने खुद शूटिंग सेट से टोटो(ई रिक्शा) चलाने का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर यूजर्स भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।


इंस्टा पर शेयर की फनी वीडियो

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस भी मुस्कुरा दिए हैं। वीडियो में अक्षरा हरी साड़ी पहनकर ई-रिक्शा चलाती दिख रही हैं। वीडियो में अक्षरा कहती हैं- चलो गोरखपुर भ्रमण करने चलो…कोई बैठना चाहता है मेरे  साथ..वो भी बिना चाबी के। दरअसल वीडियो देखकर लग रहा है कि अक्षरा खुद ई रिक्शा चला रही हैं लेकिन हकीकत तो कुछ और ही हैं..। एक्ट्रेस तो सिर्फ टोटो चलाने का नाटक कर रही हैं, पीछे से कुछ लोग टोटो को धक्का लगा रहे है। अक्षरा का वीडियो वाकई काफी फनी हैं, जिसे देखकर के बाद फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई है।


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- क्या मैम मुझे तो लगा कि आप सच में रिक्शा चला रही हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा-छपरा जाने का कितना लोगी। एक तीसरे यूजर ने लिखा- आपके साथ घूमने के लिए कौन ही मना कर सकती है डियर। ज्यादातर यूजर्स ने वीडियो पर लाफिंग इमोजी पोस्ट किया है। इससे पहले अक्षरा को एक महिला के साथ भैंस के लिए घास काटते देखा गया था। इसका भी वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस महिला से घास काटना सिखाने के लिए कह रही हैं और महिला एक्ट्रेस को घास काटने का तरीका भी बता रही हैं।

Exit mobile version