
नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ हर अपडेट को शेयर करती हैं। अक्षरा शूटिंग में भले ही कितना बिजी हो लेकिन वो आसपास के लोगों के साथ मस्ती करने का समय निकाल ही लेती हैं। हाल ही में अक्षरा को शूटिंग के बाद एक महिला के साथ घास काटते हुए देखा गया था, और अब अक्षरा को टोटो चलाते हुए गया। अक्षरा ने खुद शूटिंग सेट से टोटो(ई रिक्शा) चलाने का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर यूजर्स भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
View this post on Instagram
इंस्टा पर शेयर की फनी वीडियो
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस भी मुस्कुरा दिए हैं। वीडियो में अक्षरा हरी साड़ी पहनकर ई-रिक्शा चलाती दिख रही हैं। वीडियो में अक्षरा कहती हैं- चलो गोरखपुर भ्रमण करने चलो…कोई बैठना चाहता है मेरे साथ..वो भी बिना चाबी के। दरअसल वीडियो देखकर लग रहा है कि अक्षरा खुद ई रिक्शा चला रही हैं लेकिन हकीकत तो कुछ और ही हैं..। एक्ट्रेस तो सिर्फ टोटो चलाने का नाटक कर रही हैं, पीछे से कुछ लोग टोटो को धक्का लगा रहे है। अक्षरा का वीडियो वाकई काफी फनी हैं, जिसे देखकर के बाद फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई है।
View this post on Instagram
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- क्या मैम मुझे तो लगा कि आप सच में रिक्शा चला रही हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा-छपरा जाने का कितना लोगी। एक तीसरे यूजर ने लिखा- आपके साथ घूमने के लिए कौन ही मना कर सकती है डियर। ज्यादातर यूजर्स ने वीडियो पर लाफिंग इमोजी पोस्ट किया है। इससे पहले अक्षरा को एक महिला के साथ भैंस के लिए घास काटते देखा गया था। इसका भी वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस महिला से घास काटना सिखाने के लिए कह रही हैं और महिला एक्ट्रेस को घास काटने का तरीका भी बता रही हैं।