News Room Post

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘बच्चन पांडे’, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Bachchan Pandey: अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Pandey) की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब फिल्म बच्चन पांडे अब 26 जनवरी 2022 में रिलीज होगी।

Akshay Kumar

नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Pandey) की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब फिल्म बच्चन पांडे अब 26 जनवरी 2022 में रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने अपना एक लुक भी शेयर किया है। बता दें कि यह फिल्म इससे पहले 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होने वाली थी।

वहीं अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बच्चन पांडे  26 जनवरी,  2022 को रिलीज होगी।’ इसके साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में साजिद नाडियाडवाला, फरहाद समजी, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी को भी टैक किया है।

वहीं तस्वीर की बात करें तो अक्षय कुमार की एक आंख नीली और वो गर्दन में जंजीर पहने हुए दिख रहे हैं। साथ ही उनके इस दमदार लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है, और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में अक्षय के अलावा अरशद वारसी, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Exit mobile version