
नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Pandey) की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब फिल्म बच्चन पांडे अब 26 जनवरी 2022 में रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने अपना एक लुक भी शेयर किया है। बता दें कि यह फिल्म इससे पहले 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होने वाली थी।
वहीं अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बच्चन पांडे 26 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।’ इसके साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में साजिद नाडियाडवाला, फरहाद समजी, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी को भी टैक किया है।
His one look is enough! #BachchanPandey releasing on 26th January, 2022! #SajidNadiadwala @farhad_samji @kritisanon @Asli_Jacqueline @ArshadWarsi @NGEMovies pic.twitter.com/ZFiPPJax7R
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 23, 2021
वहीं तस्वीर की बात करें तो अक्षय कुमार की एक आंख नीली और वो गर्दन में जंजीर पहने हुए दिख रहे हैं। साथ ही उनके इस दमदार लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है, और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में अक्षय के अलावा अरशद वारसी, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।