News Room Post

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने लॉन्च किया खुद का प्रोडक्शन हाउस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आलिया ने अब प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च (Alia Bhatt launched Production House) कर दिया है। जिसका नाम इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस (Eternal Sunshine Productions) है। इसकी आधिकारिक घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। बता दें कि उनके पिता महेश भट्ट का भी इपना प्रोडक्शन हाउस है। लेकिन पिता के साथ काम करने के अलावा उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलने का फैसला लिया।

आलिया ने अपने इस नए वैंचर की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। साथ ही उन्होंने कंपनी का लोगो भी फैंस के साथ शेयर किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी खोला हुआ है। जिसमें वो अपने फैंस से डायरेक्ट जुड़ी रहती हैं।

लोगो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ”और मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है .. प्रोडक्शन! इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस। हम आपको कहानियां सुनाएंगे — खुशी भरी कहानियां, हर तरह की कहानियां। सच्ची कहानियां, टाइमलेस कहानियां।”

आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रोडक्शन हाउस के बारे में पोस्ट किया है। 2019 के बाद से आलिया के प्रोडक्शन हाउस के बारे में खबरें आ रही थी लेकिन अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया था। आलिया जल्द ही फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में दिखाई देंगी और अगले महीनों में ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘आरआरआर’ और ‘डार्लिग’ में भी दिखेंगी।

Exit mobile version