News Room Post

Alia Bhatt Baby Bump: बेबी बंप के साथ आलिया ने किया खतरनाक स्टंट, तस्वीरें हो रहीं वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अपने इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बीच आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। अब आलिया अपने इस प्रोजेक्ट को खत्म कर के भारत वापस आ गयी हैं। आलिया के इस प्रोजेक्ट के सेट से अब कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आलिया का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ के सेट से वायरल हुई इन तस्वीरों में आलिया एक्शन करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप भी साफ़ नजर आ रहा है। फिल्म का लोकेशन किसी रेगिस्तान का लग रहा है। जहां आलिया ऑलिव ग्रीन कलर का जंपसूट और कॉम्बैट बूट्स में नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट अपनी शूटींग पूरी कर के अब वापस भारत लौट चुकी हैं। एअरपोर्ट पर आलिया को लेने देर रात पति रणबीर कपूर खुद पहुंचे थे। इस दौरान आलिया इतने दिनों बाद रणबीर से मिलके ख़ुशी से चीखने लगीं और उन्हें कसके गले लगा लिया। इस दौरान आलिया ने सफ़ेद टी-शर्ट और जैकेट पहन रखी थी। जिसमे उनका बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा था। हालांकि, आलिया के बेबी बंप को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं कि शादी के सिर्फ दो महीने और इतना बड़ा बेबी बंप?

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 5 साल की डेटिंग के बाद अप्रेल 2022 में परिवार और करीबियों की मौजूदगी के बीच सात फेरे लिए। शादी के दो महीने बाद ही अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।

Exit mobile version