News Room Post

Ranbir Alia Honeymoon: शादी के बाद इस जगह हनीमून मनाने जाएंगे रणबीर-आलिया, कपल की वेडिंग गेस्ट लिस्ट भी आई सामने!

नई दिल्ली। आलिया भट्ट अब जल्द ही कपूर खानदान की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रोजाना इनकी शादी से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। माना जा रहा है कि दोनों चेंबूर स्थित आरके स्टूडियो में शादी करेंगे, जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल ही होंगे। अब शादी के बाद उनके हनीमून ट्रिप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों शादी के बाद तुरंत अपनी नई फिल्मों की शूटिंग में जुट जाएंगे और इस वजह से दोनों हनीमून पर नहीं जा सकेंगे। अब सुनने में आ रहा है कि यह कपल स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में हनीमून मनाने वाला है। दरअसल, दोनों करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। रणवीर-आलिया पर फिल्माए जाने वाले फिल्म के गाने के लिए करण स्विट्जरलैंड में लोकेशन ढूंढ रहे हैं, जिसकी शूटिंग इस साल मई या जून महीने में की जाएगी। अब फैंस को जबसे स्विट्जरलैंड की शूटिंग के बारे में पता चला है, तब से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी के तुरंत बाद रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ उन्हें कंपनी देने जरूर जाएंगे। हालांकि, यह उनका हनीमून डेस्टिनेशन नहीं होगा लेकिन इस कपल को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका जरूर मिल जाएगा।

वेडिंग गेस्ट लिस्ट हुई रिवील

माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे शामिल होंगे। फिलहाल इन दोनों की शादी की जो गेस्ट लिस्ट रिवील हुई है, उसमें डायरेक्टर करण जौहर, संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, वरुण धवन और उनके भाई रोहित धवन, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, आकांक्षा रंजन और अनुष्का रंजन का नाम शामिल है। इसके अलावा अर्जुन कपूर भी शादी का हिस्सा बनेंगे। मीडिया रिपोट्स की मानें तो आलिया भट्ट ने सुपरस्टार शाहरुख खान को भी वेडिंग इनविटेशन दिया है।

Exit mobile version