News Room Post

Raksha Bandhan 2022: सगों से भी ज्यादा प्यार है बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों के बीच, शेयर करते हैं बेहद खास बॉन्ड

नई दिल्ली। भाई-बहन का रिश्ता बेहद खास होता है। खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ ये रिश्ता ताउम्र अपनी खूबसूरती बरकरार रखता है। साल भर भाई -बहन एक-दूसरे से चाहे कितनी भी लड़ाई कर लें लेकिन राखी वाले दिन वो अपने गिले शिकवे दूर कर ही लेते हैं। बी-टाउन में भी ऐसी ही कई भाई-बहन की जोड़ी है जो एक दूसरे पर जान छिड़कती है लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन सौतेले भाई-बहनों की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक दूसरे के साथ बेहद खास बॉन्ड शेयर करते हैं।


अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर से बेहद क्लोज हैं और एक खास कनेक्शन शेयर करते हैं। हालांकि, इन तीनों का ये प्यार और अपनापन श्रीदेवी के निधन के बाद देखने को मिला। एक इंटरव्यू में खुद अर्जुन कपूर ने माना था कि रिश्ते अब ठीक होने शुरू हुए हैं। खुशी और जाह्नवी अब फैमिली का पार्ट हैं।

सारा अली खान- तैमूर खान और जेह

रक्षाबंधन के दिन पटौदी हाउस में सारा अली खान अपने तीनों भाई इब्राहिम, तैमूर और जेह को राखी बांधती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी फैमिली फोटोज वायरल होती रहती हैं। सारा और इब्राहीम अपने दोनों सौतेले भाई तैमुर और जेह के साथ काफी क्लोज हैं। अभी हाल ही में ये सब लंदन से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं।

शाहिद कपूर-ईशान खट्टर और सना कपूर

बॉलीवुड के कबीर सिंह यानि की शाहिद कपूर भी अपने सौतेले भाई बहनों के काफी क्लोज हैं। चाहे बात ईशान खट्टर की हो या फिर सना की, शाहिद और उनकी पत्नी मीरा हमेशा इनके साथ फैमिली की तरह ही नजर आते हैं।

आलिया भट्ट और राहुल भट्ट

आलिया भट्ट अपने सौतेले भाई राहुल भट्ट और बहन पूजा भट्ट की लाडली हैं। आलिया और उनकी बहन शाहीन, राहुल और पूजा के बीच सगे भाई-बहन जैसा प्यार और सम्मान है।

Exit mobile version