News Room Post

Kirron Kher: किरण खेर की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस ‘गंभीर’ समस्या से जुझ रही एक्ट्रेस

Kirron Kher

नई दिल्ली। किरण खेर (Kirron Kher) बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस है साथ ही राजनीति की दुनिया में भी वो अपने लिए खास जगह बना चुकी हैं। अब उनकी सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित हो गई हैं। खुद किरण खेर (Kirron Kher) ने अपनी सेहत का अपडेट सोशल मीडिया पर दिया है। उन्होंने कहा है कि जो भी हाल ही के दिनों में उनके संपर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट जरूर करावाएं।

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कोविड-19 (Kirron Kher Covid 19) से संक्रमित पाए जाने की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कोरोना वायरस का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। ऐसे में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट जरूर करवाएं।’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखने के बाद उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ब्लड कैंसर से भी जंग जीत चुकी हैं किरण खेर

किरण खेर बॉलीवुड दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की पत्नी हैं। अक्सर अपने बयानों के लिए वो चर्चा में रहती हैं।  किरण खेर राजनीति में तो अपना दबदबा रखती हैं ही साथ ही टीवी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में बतौर जज के रूप में नजर आती हैं। 2021 में किरण खेर को लेकर जानकारी सामने आई थी। बताया गया था कि उन्हें एक टाइप के ब्लड कैंसर है। हालांकि बाद में उन्होंने इलाज के जरिए इस बीमारी से जंग जीत ली थी। वहीं, अब कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

कब हुई थी अनुपम खेर और किरण खेर की शादी

अनुपम खेर और किरण खेर की शादी सन् 1985 में हुई थी। किरण खेर की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन गौतम बेरी से शादी की थी। इसके बाद वो अनुपम खेर संग शादी के बंधन में बंधी। दोनों ही एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान जताते रहे हैं।

Exit mobile version