News Room Post

Bigg Boss OTT 2: फैंस को नहीं रास आया सलमान का एल्विश को डांटना, सोशल मीडिया पर किया जमकर रोस्ट

Bigg Boss OTT 2: एक अन्य यूजर ने लिखा- सलमान खान ने एल्विस यादव के साथ गलत किया समर्थन करने वाले लोग एल्विस को वोट दें। गौरतलब है कि शो को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है।

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 सभी को बेहद पसंद आ रहा है। खासकर शो में एल्विश की एंट्री के बाद शो काफी एंटरटेनिंग हो गया है। हालांकि वीकेंड के वार पर सलमान खान का रौद्र रूप देखने को मिला, जहां वो एल्विश और मनीषा रानी को जमकर लताड़ते देखे गए। सलमान खान का एल्विश और मनीषा को लताड़ना फैंस को भी पसंद नहीं आया है और अब एल्विश और मनीषा के फैंस सलमान खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। तो पहले जानते हैं कि सलमान खान ने क्या कहा।

सलमान की एल्विश को फटकार

शो में आपने देखा है कि एल्विश यादव देहाती भाषा का इस्तेमाल करते हैं और रोस्ट भी बिल्कुल देसी अंदाज में करते हैं। इसी चीज को लेकर सलमान खान ने एल्विश यादव को खरी खोटी सुना दी। उन्होंने कहा कि अभिषेक, मनीषा और बेबिका के साथ उन्होंने अपमानजनक व्यवहार किया। उन्होंने अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए।


दरअसल एक वीडियो में एल्विश यादव बीबी हाउस की कंटेस्टेंट बेबिका के लेकर कुछ कह रहे हैं, जिसे लेकर सलमान खान ने एल्विश को धो डाला। अब ये बात यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्टर को बायस्ड करार कर दिया।


यूजर्स ने किया ट्रोल

एक यूजर्स ने कमेंट कर लिखा-सलमान खान के निशाने पर एल्विश के प्रशंसक, उनका करियर, उनका स्टारडम है। मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान को दर्शक मनीषा को पसंद करते हैं। दूसरे यूजर्स ने लिखा-जाहिर तौर पर सलमान नहीं चाहते कि ये 2 एलविश यादव और मनीषा रानी लोगों से ज्यादा चमकें। एक अन्य यूजर ने लिखा- सलमान खान ने एल्विस यादव के साथ गलत किया समर्थन करने वाले लोग एल्विस को वोट दें। गौरतलब है कि शो को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब फैंस को शो ज्यादा समय तक देखने के लिए मिलेगा।

Exit mobile version