News Room Post

Bhai Dooj 2021: बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से मनाया भाई-दूज का पर्व, कंगना रनौत से अर्जुन कपूर तक ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। पूरे देश में आज बड़े धूम-धाम से भाई दूज का त्योहार मनाया गया। इस पर्व को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना गया है। इस खान दिन को बॉलीवुड ने भी बड़े ही धूम-धाम से मनाया। सेलेब्स ने अपने फैंस को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही अपने भाई-बहन संग तस्वीरें भी शेयर की।

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी अपने फैंस को भाई दूज की बधाई दी। उन्होंने अपनी बहन रंगोली के बेटे पृथ्वी के साथ एक फोटो शेयर की है, जो एक फैन द्वारा एडिटेड है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के काफी क्लोज हैं। उन्होंने अपनी बहन के साथ भाई-दूज पर एक खास तस्वीर शेयर की है। जिसे कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा- जब मैं अपनी खर्च करने की आदतों के बारे में उससे सहमत होता हूं, जब मैं आगे बढ़ता हूं उसे खरीदता हूं। #BhaiDooj

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी भाई दूज के मौके पर अपने भाई संग बचपन की तस्वीर शेयर की है।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी भाई दूज पर अपने भाई संग एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों ट्यूनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version