newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhai Dooj 2021: बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से मनाया भाई-दूज का पर्व, कंगना रनौत से अर्जुन कपूर तक ने शेयर की तस्वीरें

Bhai Dooj 2021: पूरे देश में आज बड़े धूम-धाम से भाई दूज का त्योहार मनाया गया। इस पर्व को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना गया है। इस खान दिन को बॉलीवुड ने भी बड़े ही धूम-धाम से मनाया। सेलेब्स ने अपने फैंस को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही अपने भाई-बहन संग तस्वीरें भी शेयर की।

नई दिल्ली। पूरे देश में आज बड़े धूम-धाम से भाई दूज का त्योहार मनाया गया। इस पर्व को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना गया है। इस खान दिन को बॉलीवुड ने भी बड़े ही धूम-धाम से मनाया। सेलेब्स ने अपने फैंस को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही अपने भाई-बहन संग तस्वीरें भी शेयर की।

bhai dooj new

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी अपने फैंस को भाई दूज की बधाई दी। उन्होंने अपनी बहन रंगोली के बेटे पृथ्वी के साथ एक फोटो शेयर की है, जो एक फैन द्वारा एडिटेड है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के काफी क्लोज हैं। उन्होंने अपनी बहन के साथ भाई-दूज पर एक खास तस्वीर शेयर की है। जिसे कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा- जब मैं अपनी खर्च करने की आदतों के बारे में उससे सहमत होता हूं, जब मैं आगे बढ़ता हूं उसे खरीदता हूं। #BhaiDooj

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी भाई दूज के मौके पर अपने भाई संग बचपन की तस्वीर शेयर की है।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी भाई दूज पर अपने भाई संग एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों ट्यूनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।