News Room Post

डिस्कवरी चैनल का मशहूर टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नज़र आये रजनीकांत, बेयर ग्रिल्स के साथ की मस्ती

नई दिल्ली। डिस्कवरी चैनल का मशहूर टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में इस बार सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए। रजनीकांत ने शो में एडवेंचर के अलावा ग्रिल्स के साथ हंसी-मजाक भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने स्टाइल में बेयर ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाया। आपको बता दें कि यह शो 23 मार्च को टेलीकास्ट हुआ और इसे भारतीय दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इसके अलावा शो टेलीकास्ट होने से पहले बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रजनीकांत के साथ एक तस्वीर साझा की। जिसमे वो रजनीकांत के साथ नज़र आ रहे है।

इसके अलावा डिस्कवर चैनल ने भी ट्विटर पर शो के प्रीमियर का वीडियो शेयर किया। जिसमें रजनीकांत बाइक पर एंट्री करते नज़र आ रहे हैं। साथ ही वो बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें कि रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक में इस शो की शूटिंग को पूरा किया। रजनीकांत की बात करें तो वह लगभग हर फिल्म इंडस्ट्री में नज़र आ चुके हैं। इस उम्र में भी वो 30-35 साल के हीरो का रोल निभाते हैं और उनके प्रशंसक उनको हर रोले में पसंद करते हैं।

Exit mobile version