डिस्कवरी चैनल का मशहूर टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नज़र आये रजनीकांत, बेयर ग्रिल्स के साथ की मस्ती

डिस्कवरी चैनल का मशहूर टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में इस बार सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए। रजनीकांत ने शो में एडवेंचर के अलावा ग्रिल्स के साथ हंसी-मजाक भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने स्टाइल में बेयर ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाया।

Avatar Written by: March 24, 2020 10:37 am

नई दिल्ली। डिस्कवरी चैनल का मशहूर टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में इस बार सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए। रजनीकांत ने शो में एडवेंचर के अलावा ग्रिल्स के साथ हंसी-मजाक भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने स्टाइल में बेयर ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाया। आपको बता दें कि यह शो 23 मार्च को टेलीकास्ट हुआ और इसे भारतीय दर्शकों ने खूब पसंद किया।

man vs wild

इसके अलावा शो टेलीकास्ट होने से पहले बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रजनीकांत के साथ एक तस्वीर साझा की। जिसमे वो रजनीकांत के साथ नज़र आ रहे है।

इसके अलावा डिस्कवर चैनल ने भी ट्विटर पर शो के प्रीमियर का वीडियो शेयर किया। जिसमें रजनीकांत बाइक पर एंट्री करते नज़र आ रहे हैं। साथ ही वो बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें कि रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक में इस शो की शूटिंग को पूरा किया। रजनीकांत की बात करें तो वह लगभग हर फिल्म इंडस्ट्री में नज़र आ चुके हैं। इस उम्र में भी वो 30-35 साल के हीरो का रोल निभाते हैं और उनके प्रशंसक उनको हर रोले में पसंद करते हैं।