News Room Post

#PrinceHarry: एक बार भी प्रिंस हैरी ने खोले शाही परिवार के राज, अपने माता-पिता को लेकर किया बड़ा खुलासा

#PrinceHarry: ब्रिटिश रॉयल फैमिली की विवादों के वजह रही है अंदरूनी कलह, जिसका पर्दाफाश काफी समय से प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल कर रहे हैं। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल शाही परिवार छोड़ कोर्लिफोनिया में बस चुके हैं।

prince herry2

नई दिल्ली। ब्रिटेन का शाही परिवार काफी समय से विवादों में है। ब्रिटिश रॉयल फैमिली की विवादों के वजह रही है अंदरूनी कलह, जिसका पर्दाफाश काफी समय से प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल कर रहे हैं। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल शाही परिवार छोड़ कोर्लिफोनिया में बस चुके हैं। अब प्रिंस हैरी की किताब स्पेयर की वजह से शाही परिवार हिल चुका है। स्पेयर प्रिंस हैरी की आत्मकथा है, जो शाही परिवार के कई बदरंग राज खोलती है। हैरी किताब का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और अब उन्होंने एक और बड़े राज से पर्दा खोला है।

बच्चों की परवरिश को लेकर की बात

Dr Gabor Maté  के साथ एक इंटरव्यू में हैरी ने कई पहलुओं पर बात की। उनसे बच्चों की परवरिश पर सवाल किया गया,तो उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा अपने माता-पिता को लड़ते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि मेरे पेरेंट्स (दिवंगत राजकुमारी डायना और किंग चार्ल्स III) को मैंने अक्सर बहस करते हुए देखा था, जिसका असर हमेशा मेरे ऊपर निगेटिव तरीके से हुआ है, इसलिए मैं खुद अपने बच्चों के सामने किसी भी तरह की बहस से बचता हूं।

सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों को पूरी केयर और प्यार देना चाहिए। अगर बच्चा किसी चीज से परेशान है तो उससे बात करनी चाहिए, हालांकि नियमों का भी होना जरूरी है।

अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर के बारे में की खुलकर बात

इसके अलावा इंटरव्यू में प्रिंस हैरी ने ट्रॉमा विशेषज्ञ द्वारा अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर से छुटकारा पाने को लेकर भी बात की।उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य और अपनी मां की मौत के बारे में खुलकर बात की।बता दें कि प्रिंस हैरी के खुलासों के बाद से ही शाही परिवार उनसे नाराज है। हाल ही में उन्हें शाही परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और उनसे उनका महल भी छीन लिया गया, जो कि दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दिया था। प्रिंस हैरी से सिक्योरिटी भी वापस ले ली हैं।

Exit mobile version