News Room Post

Year Ender 2022: आलिया-रणबीर से लेकर देवोलीना भट्टाचार्य तक, साल 2022 में इस सेलेब्स के घर बजी शहनाई

Year Ender 2022

नई दिल्ली। साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा है। इस साल के आखिरी महीने दिसंबर को खत्म होने में ज्यादा दिन नहीं बचे है यही वजह है कि लोगों में नए साल को लेकर एक्साइटमेंट काफी देखने को मिल रहा है। नए साल को लेकर आपने भी काफी कुछ सोचा होगा लेकिन नए साल की शुरुआत से पहले आपको आज हम इस खबर में बताएंगे किन सेलेब्स के घर शादी की शहनाई बजी। इन सेलेब्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से लेकर देवोलीना भट्टाचार्य भी शामिल हैं। तो चलिए बिना समय बर्बाद करें आपको बताते हैं कौन से हैं ये सेलेब्स जो 2022 में शादी के बंधन में बंधे हैं…

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड सेलेब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस साल 14 अप्रैल को शादी की है। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये कपल एक हुआ। दोनों की शादी काफी सिंपल तरीके से हुई। यहां मजेदार बात ये है कि ये कपल माता-पिता भी बन चुके हैं। आलिया ने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया है।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार

टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली मौनी रॉय ने भी इसी साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी की। इस साल की शुरुआत में 27 जनवरी 2022  गोवा में ये जोड़ा शादी के बंधन में बंधा।

विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर

मौनी रॉय के बाद साल के दूसरे महीने फरवरी में बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की। ये शादी 14 फरवरी 2022 को वैलेंटाइन डे के दिन हुई। ये कपल साल 2015 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

अली फजल और ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड एक्टर अली फैजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की शादी भी इसी साल हुई है। अक्टूबर महीने में ये कपल शादी के बंधन में बंधा। दिल्ली और मुंबई में धूमधाम के साथ इस कपल ने अपनी शादी समारोह का आयोजन किया था। दोनों 7 साल के लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

नयनतारा और विग्नेश

एक्ट्रेस नयनतारा ने इसी साल 9 जून को साउथ के मशहूर फिल्ममेकर  विग्नेश के साथ शादी की है। 2015 से ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहा था। अब आखिरकार इस साल दोनों ने शादी कर ली है। वहीं, अब शादी के चार महीने बाद ही सरोगेसी के जरिए दोनों जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स भी बन गए हैं।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

साल के इस आखिरी महीने दिसंबर में 4 तारीख को साउथ की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी कर चुकी हैं। दोनों की शादी के चर्चे मीडिया में काफी हुए थे। ये शादी जयपुर में धूमधाम के साथ हुई थी।

पलक मुच्छल और मिथुन शर्मा

अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले मशहूर गायिका पलक मुच्छल पिछले महीने नवंबर में शादी के बंधन में बंधी है। 6 नवंबर 2022 को बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कम्पोजर मिथुन शर्मा के साथ उन्होंने शादी की जिसमें कई सेलेब्स भी शामिल रहे।

देवोलीना भट्टाचार्य और शाहनवाज शेख

टीवी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने इसी महीने 14 दिसंबर 2022 को शादी की है। अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि दोनों शादी से काफी खुश हैं।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने 5 फरवरी को मुंबई में सात फेरे लिए। रियल एस्टेट इन्वेस्टर वरुण बंगेरा संग करिश्मा तन्ना ने गुजराती और साउथ इंडियन दोनों ही रीति-रिवाज के साथ शादी की। करिश्मा तन्ना ने इस खास मौके पर पेस्टल पिंक लहंगा चुना।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने साल के दूसरे महीने फरवरी में शादी की। 19 फरवरी को मुंबई के खंडाला में स्थित सुकून फार्म हाउस में शादी में शादी हुई जिसमें दोनों के खास दोस्त-रिश्तेदार शामिल हुए। 4 सालों से ये कपल एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में था।

 

पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह

टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी इसी साल अपने बॉयफ्रेंड पहलवान संग्राम सिंह संग शादी की। जुलाई में दोनों ने सात फेरे लिए। करीब 12 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये कपल शादी के बंधन में बंधा है।

Exit mobile version