News Room Post

Alia Bhatt Pregnant: आलिया के मां बनने पर दादी नीतू से लेकर नानी सोनी राजदान का आया रिएक्शन, कुछ इस तरीके से जाहिर की खुशी

Alia Bhatt Pregnant: खबर सामने आने के बाद बधाइयों का तांता लग चुका है। हर कोई रणबीर और आलिया को बधाई दे रहा है। इस मौके पर बच्चे की होने वाली दादी यानी नीतू कपूर का गजब का ही रिएक्शन सामने आया है। नीतू कपूर ने पपराजी से बात करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं.

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आज फैंस को इतनी बड़ी खुशखबरी दी है कि फैंस दोनों हाथों से भी खुशियों को समेट नहीं पा रहे हैं। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं और उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी  है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका अल्ट्रासाउंड हो रहा है। फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा है- हमारा बेबी..कॉमिंग सून..। फोटो में आलिया के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है। वाकई ये खबर सुनकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं।

बधाइयों का लगा तांता

खबर सामने आने के बाद बधाइयों का तांता लग चुका है। हर कोई रणबीर और आलिया को बधाई दे रहा है। इस मौके पर बच्चे की होने वाली दादी यानी नीतू कपूर का गजब का ही रिएक्शन सामने आया है। नीतू कपूर ने पपराजी से बात करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं…। पूरी दुनिया को पता चल गया है कि मैं दादी बनने वाली हूं। पपराजी ने कहा कि आलिया ने पोस्ट डाल दिया है। इस पर नीतू कपूर कहती हैं…हां..तभी। वहीं रिद्धिमा कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरे बेबीज को बेबी होने वाला है।


नानी सोनी राजदान का रिएक्शन भी आया सामने

इस खबर पर होने वाली नानी यानी सोनी राजदान का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने फोटो पोस्ट कर लिखा- दुनिया की बेस्ट न्यूज। वहीं आलिया को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने रिएक्ट करते हुए कमेंट कर लिखा- मेरा दिल जोरों से धड़क रहा है। उन्होंने आगे लिखा- ढेर सारा प्यार….मेरी प्यारी बच्ची मां बनने वाली है…मैं अपनी खुशी को जाहिर नहीं कर पा रहा हूं। दोनों को ढेर सारी बधाइयां। गौरतलब  है कि रणबीर और आलिया की शादी को अभी 2 महीने ही हुए हैं और दोनों ने इतनी जल्दी फैंस को इतनी बड़ी दे दी हैं।

Exit mobile version